दुर्गा पूजा में ड्रोन से निगरानी, 24×7 कंट्रोल रूम और पंडालों के सत्यापन के निर्देश

Advertisements

रांची : डीजीपी तदाशा मिश्रा ने सोमवार को मुख्यालय में वरीय अधिकारियों के साथ बैठक कर दुर्गा पूजा के दौरान सतर्कता और सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के निर्देश दिये। जिलों के एसपी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक में जुड़े थे। डीजीपी ने जिलों की स्थिति की जानकारी लेने के बाद कहा कि पूजा के दौरान बड़ी संख्या में महिलाएं और बच्चे घरों से बाहर निकलते हैं, इसलिए उनकी सुरक्षा को प्राथमिकता दी जाये। छेड़खानी, चोरी और छिनतई जैसी घटनाओं की रोकथाम के लिए विशेष निगरानी रखने को भी कहा गया। रांची को संवेदनशील जिला बताते हुए यहां यातायात व्यवस्था, सतर्कता और जरूरी स्थानों पर पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती पर विशेष जोर दिया गया।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

दुर्गा पूजा के दौरान शहरों, भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों और पूजा स्थलों की निगरानी ड्रोन से करने का निर्देश दिया गया है। डीजीपी ने सभी लाइसेंसी एवं गैर-लाइसेंसी दुर्गा पूजा पंडालों का सत्यापन और भौतिक निरीक्षण कराने तथा जिलों में तैनात पुलिस बल को दंगा-रोधी संसाधनों से लैस रखने को कहा है। सभी जिलों में 24×7 नियंत्रण कक्ष संचालित करने का भी निर्देश दिया गया, ताकि किसी समस्या की स्थिति में तत्काल नियंत्रण और आम लोगों की शिकायतों पर जल्द कार्रवाई की जा सके।

डीजीपी ने सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट, अफवाह और सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने वाले कंटेंट पर भी लगातार नजर रखने को कहा। अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि किसी भी प्रकार की अफवाह या संवेदनशील गतिविधि की जानकारी मिलने पर तत्काल कार्रवाई की जाये।

About The Author

You may have missed