डॉ० नीत नयना ने सोना देवी विश्वविद्यालय में कुलसचिव का पदभार संभाला

0
Advertisements
Advertisements

घाटशिला: सोना देवी विश्वविद्यालय में प्रशासनिक स्तर पर महत्वपूर्ण बदलाव हुआ है। डॉ० नीत नयना ने विश्वविद्यालय की कुलसचिव (रजिस्ट्रार) के रूप में विधिवत पदभार ग्रहण किया है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

पदभार संभालने के बाद डॉ० नीत नयना ने कहा कि उनकी प्राथमिकता विश्वविद्यालय के शैक्षणिक और प्रशासनिक कार्यों को पारदर्शी, सुचारु और प्रभावी बनाना है। उन्होंने छात्रों के हितों, परीक्षा प्रणाली, शैक्षणिक अनुशासन और प्रशासनिक समन्वय को और मजबूत करने की प्रतिबद्धता जताई।

विश्वविद्यालय प्रशासन का मानना है कि डॉ० नीत नयना के अनुभव और नेतृत्व क्षमता से संस्थान को नई दिशा मिलेगी। उनकी नियुक्ति से विश्वविद्यालय के कार्य संचालन, नीतिगत निर्णयों और शैक्षणिक गुणवत्ता में सकारात्मक बदलाव आने की उम्मीद की जा रही है।

पदभार ग्रहण समारोह के दौरान विश्वविद्यालय के अधिकारी, शिक्षकगण और कर्मचारी उपस्थित रहे। सभी ने डॉ० नीत नयना को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं।

See also  रात में अपराधियों पर शिकंजा कसने की तैयारी, SP ने उतारी ‘रक्षक राइडर’ टीम

Thanks for your Feedback!

You may have missed