डीएलएसए सचिव वृद्धाश्रम पहुंच बुजुर्गों से मिले,सुविधाओं की ली जानकारी

0
Advertisements
Advertisements
Advertisements

सरायकेला: जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव तौसीफ मेराज मंगलवार को सरायकेला के साहिबगंज स्थित वृद्धाश्रम पहुंचे और बुजुर्गों से मिले। इस दौरान डीएलएसए सचिव ने बुजुर्गों के साथ संवाद किया और उनकी समस्याओं को समझने का प्रयास किया। उन्होंने बुजुर्गों को खाने पीने के लिए दिए जाने वाली सुविधा एवं रहने की सुविधा की जानकारी ली। उन्होंने बुजुर्गों को कानूनी जानकारी दी। बुजुर्गों को कानूनी जानकारी देना उनके अधिकारों को समझने और सुरक्षित रहने में मदद करेगा। यह एक सकारात्मक कदम है जो समाज में जागरूकता और समझ को बढ़ावा देगा। बुजुर्गों की देखभाल और उनके हित में जुटना उनके अधिकारों का सम्मान करता है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

Thanks for your Feedback!

You may have missed