‘थैंक यू मेरी जान’ फेसबुक मैसेज पर पलटा तलाक फैसला, हाईकोर्ट ने बचाई शादी

Advertisements

रांची :झारखंड हाईकोर्ट ने एक तलाक मामले में फैमिली कोर्ट के फैसले को पलटते हुए दंपती की शादी को बरकरार रखा है। मामला फेसबुक पर भेजे गए एक मैसेज ‘थैंक यू मेरी जान’ से जुड़ा था, जिसे पति ने पत्नी के खिलाफ संदेह का आधार बताया था। हाईकोर्ट ने कहा कि इस तरह की बातों को बिना ठोस आधार के वैवाहिक संबंध खत्म करने का कारण नहीं माना जा सकता।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
https://bashisthaonline.in

मामले में पति ने पत्नी के व्यवहार और कुछ संदेशों को लेकर तलाक की मांग की थी। फैमिली कोर्ट के फैसले के खिलाफ पत्नी ने हाईकोर्ट में अपील की थी। सुनवाई के दौरान अदालत ने माना कि पति की ओर से लगाए गए आरोप पर्याप्त आधार नहीं बनते और छोटे-मोटे मतभेदों को तलाक का कारण नहीं बनाया जा सकता।

झारखंड हाईकोर्ट ने वैवाहिक रिश्ते को बनाए रखने के महत्व पर जोर देते हुए फैमिली कोर्ट के तलाक आदेश को रद्द कर दिया। अदालत ने कहा कि विवाह आपसी समझ, स्वीकार्यता और समायोजन पर आधारित संस्था है.

About The Author

See also  होटल में कथित देह व्यापार का खुलासा, 3 युवतियों समेत 12 गिरफ्तार

You may have missed