NEET 2026 में यश आनंद का जलवा, शानदार रैंक से पाकुड़ का नाम किया रोशन
Advertisements

Advertisements

Advertisements

पाकुड़ :नीट-2026 के परिणाम में पाकुड़ के छात्र यश आनंद ने शानदार प्रदर्शन कर जिले का नाम रोशन किया है। यश आनंद ने परीक्षा में 565 अंक हासिल कर ऑल इंडिया रैंक 26294 प्राप्त की है। उनकी इस सफलता से परिवार और क्षेत्र के लोगों में खुशी का माहौल है।
Advertisements

Advertisements

यश आनंद की सफलता को मेडिकल क्षेत्र में आगे बढ़ने की दिशा में बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है। उन्होंने अपनी मेहनत और लगन के दम पर यह मुकाम हासिल किया है। यश का लक्ष्य एक योग्य चिकित्सक बनकर समाज की सेवा करना है।उनकी उपलब्धि से पाकुड़ जिले के अन्य मेडिकल अभ्यर्थियों को भी प्रेरणा मिली है। यश की सफलता पर परिजनों और शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई दी है और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।


