जमशेदपुर में जिला दूरसंचार समिति की बैठक आयोजित, माकुली जंगल व भूमरो में मोबाइल टावर लगाने का निर्देश

0
Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर : जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त अनन्य मित्तल के निर्देशानुसार समाहरणालय सभागार, जमशेदपुर में जिला दूरसंचार समिति की बैठक आयोजित हुई। उप विकास आयुक्त अनिकेत सचान की अध्यक्षता में आहूत बैठक में समन्वयक पदाधिकारी द्वारा कुल 01 मामला विचार हेतु प्रस्तुत किया गया जिसे सर्वसम्मति से एनओसी प्रदान की गई। समिति द्वारा आकांक्षी जिला कार्यक्रम के तहत माकुली जंगल फुलझोर एवं भूमरो में रिपीटर मोबाइल टावर अधिष्ठापन का निर्देश दिया गया । 4G सैचुरेशन प्रोजेक्ट के तहत बीएसएनएल द्वारा लगाए जा रहे मोबाइल टावर अधिष्ठापन कार्य की समीक्षा की गई।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

बैठक में प्रभारी पदाधिकारी जिला सामान्य शाखा सह समन्वयक जिला दूरसंचार समिति श्री चंद्रजीत सिंह, सीओ मानगो श्री ब्रजेश श्रीवास्तव व अन्य प्रखंडों के सीओ, नगर निकाय के प्रतिनिधि समेत बीएसएनल एवं अन्य सेवा प्रदायी दूरसंचार कंपनियों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Advertisements
See also  फरार आरोपी पर बड़ी कार्रवाई: बहरागोड़ा पुलिस ने मेरठ पहुंचकर घर पर चिपकाया इश्तेहार

Thanks for your Feedback!

You may have missed