करणी सेना का जिला व प्रदेश स्तरीय संगठन का हुआ विस्तारीकरण

Advertisements
Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर :- रविवार की सुबह श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश सिंह के निर्देशानुसार श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना की एक विशेष का आयोजन किया गया, इस बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष मधुकर सिंह ने किया तथा संचालन गोपाल कुमार सिंह झारखंड प्रदेश संगठन मंत्री के द्वारा किया गया।इस बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश संयोजक विनय सिंह तथा प्रदेश युवा उपाध्यक्ष हरि सिंह राजपूत और विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रदेश प्रधान महासचिव धर्मवीर सिंह उपस्थित थे। इस बैठक में गोपाल कुमार सिंह को उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडलीय अध्यक्ष से प्रदेश संगठन मंत्री और जितेंद्र सिंह को जिला उपाध्यक्ष से प्रदेश युवा उपाध्यक्ष बनाया गया,अरविंद कुमार सिंह को प्रदेश कार्यसमिति का सदस्य बनाया गया,अखिलेश सिंह को बोकारो जिला का कार्यकारी अध्यक्ष घोषित किया गया। प्रदेश संयोजक बिनय सिंह ने कहा की नए पदाधिकारीगण के जुड़ने से संगठन को मजबूती मिलेगा जिससे देश हित और समाज हित में तेजी से कार्य होगा । इस बैठक में मुख्य रूप से कल्याण प्रकाश मंडप के मालिक एसपी सिंह, भोजपुरिया समाज के लाखन सिंह संतोष सिंह संजीव सिंह सुजीत सिंह अन्नू सिंह मनजीत सिंह मनीष सिंह अरविंद सिंह तथा सैकड़ों करनी सैनिक मौजूद थे ।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
See also  ATM कार्ड बदलकर 47,800 की ठगी, खाते से पैसे उड़ते ही पीड़ित के होश उड़े

You may have missed