सिदगोड़ा स्थित स्कूल में सातवीं के छात्रों के बीच विवाद, झगड़े के दौरान चापड़ निकलने की सूचना

0
Advertisements
Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर के सिदगोड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत रामकृष्ण मिशन स्कूल, सिदगोड़ा में मंगलवार को सातवीं कक्षा के दो छात्रों के बीच आपसी विवाद अचानक बढ़ गया। विवाद के दौरान चापड़ निकलने की सूचना मिलने से स्कूल परिसर में अफरा-तफरी मच गई।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

घटना की जानकारी मिलते ही स्कूल प्रशासन ने तत्काल सिदगोड़ा पुलिस को सूचित किया। पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों छात्रों को अपने साथ थाना ले जाकर पूछताछ शुरू की।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, इस घटना में किसी भी छात्र को गंभीर चोट नहीं आई है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और घटनाक्रम से जुड़े तथ्यों को खंगाला जा रहा है।

वहीं, स्कूल प्रशासन ने मामले को गंभीरता से लेते हुए अनुशासनात्मक कार्रवाई की प्रक्रिया भी शुरू कर दी है। प्रशासन का कहना है कि छात्रों की सुरक्षा और अनुशासन को लेकर किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

See also  48 घंटे पहले हुई बारिश बनी आफत: चुआड़ी में घुसा गंदा पानी, शुद्ध पानी को दर-दर भटक रहे चुटिया टोला चुरखाड़ के लोग, ग्रामीणों ने वीडियो किया वायरल

Thanks for your Feedback!

You may have missed