केंद्रीय शिक्षा राज्यमंत्री सह झारखंड भाजपा के सहप्रभारी सुभाष सरकार से दिनेश कुमार ने किया शिष्टाचार भेंट

Advertisements
Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर:- जमशेदपुर  महानगर भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार इन दिनों व्यक्तिगत दिल्ली प्रवास पर हैं। इस दौरान पार्टी नेताओं और केंद्र सरकार के मंत्रियों से मुलाकातों का सिलसिला जारी है। रविवार को दिनेश कुमार ने केंद्र सरकार के शिक्षा राज्यमंत्री डॉ. सुभाष सरकार से शिष्टाचार भेंटकर उनका अभिनंदन किया। उन्होंने श्री सरकार को पौधा भेंटकर सम्मानित किया। डॉ. शुभाष सरकार पश्चिम बंगाल में बांकुड़ा से सांसद हैं और झारखंड प्रदेश भाजपा संगठन के सहप्रभारी हैं। मुलाक़ात के क्रम में दिनेश कुमार ने उन्हें केंद्र सरकार में मंत्री बनने पर अभिनंदन किया। इस दरम्यान झारखंड में राजनीतिक विषयों पर भी काफ़ी चर्चाएँ हुई।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

You may have missed