नहीं रहे दिलीप दोशी: पूर्व भारतीय स्पिनर को कार्डियक अरेस्ट, क्रिकेट जगत में शोक की लहर

0
Advertisements
Advertisements

लोक आलोक न्यूज डेस्क :- भारतीय क्रिकेट के अनुभवी और क्लासिकल स्पिन गेंदबाजों में गिने जाने वाले दिलीप दोशी अब इस दुनिया में नहीं रहे, शनिवार देर रात उन्हें अचानक कार्डियक अरेस्ट आया, जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया, 76 वर्षीय दोशी उन गिने-चुने भारतीय क्रिकेटरों में शामिल थे जिन्होंने अपने करियर की शुरुआत 30 की उम्र के बाद की और फिर भी अपनी बाएं हाथ की धीमी स्पिन से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अपनी खास पहचान बनाई, उन्होंने भारत के लिए 33 टेस्ट और 15 वनडे मैच खेले और कुल मिलाकर 114 टेस्ट विकेट अपने नाम किए, दिलीप दोशी 1980 के दशक में बिशन सिंह बेदी के बाद टीम इंडिया के मुख्य बाएं हाथ के स्पिनर बने और उनके तेज फ्लाइट, लूप और लाइन-लेंथ पर शानदार नियंत्रण ने उन्हें खास मुकाम दिलाया, रणजी ट्रॉफी में सौराष्ट्र और बंगाल की तरफ से खेलते हुए उन्होंने घरेलू क्रिकेट में भी कई यादगार प्रदर्शन किए, उनकी गेंदबाज़ी की खास बात थी निरंतरता और बल्लेबाजों को चालाकी से फँसाना, दिलीप दोशी न सिर्फ एक क्रिकेटर बल्कि एक सज्जन खिलाड़ी भी माने जाते थे, उनके निधन की खबर सुनते ही बीसीसीआई, पूर्व क्रिकेटर्स और क्रिकेटप्रेमियों में शोक की लहर दौड़ गई है, सुनील गावस्कर, कपिल देव, और रवि शास्त्री जैसे दिग्गजों ने उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि दिलीप दोशी जैसे खिलाड़ी आज के दौर में विरले ही मिलते हैं, सोशल मीडिया पर भी क्रिकेट प्रेमी #RIPDilipDoshi हैशटैग के साथ उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे हैं, उनका जाना न सिर्फ भारतीय क्रिकेट बल्कि स्पिन गेंदबाजी की कला के लिए भी एक अपूरणीय क्षति है, टीम इंडिया की नीली जर्सी अब एक और सितारे के बिना रह गई है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

Thanks for your Feedback!

You may have missed