Advertisements

मुंबई : डायरेक्टर आदित्य धर की फिल्म ‘धुरंधर’ अभी भी सिनेमाघरों में चल रही है और करीब 300 करोड़ रुपयों के कलेक्शन के पास पहुंच गई है। वहीं बीते शुक्रवार को रिलीज हुई कपिल शर्मा की कॉमेडी फिल्म ‘किस किसको प्यार करूं 2’ ने मेकर्स को निराश किया है। बीते 2 दिनों में फिल्म ने 4.37 करोड़ रुपयों का ही कलेक्शन कर पाया है। दोनों ही फिल्में खूब तारीफें बटोर चुकी हैं लेकिन धुरंधर की आंधी में कपिल शर्मा की कॉमेडी ने बॉक्स ऑफिस पर लोगों को निराश किया है। ‘धुरंधर’ में रणवीर सिंह, अक्षय खन्ना, अर्जुन रामपाल, राकेश बेदी, संजय दत्त और सारा अर्जुन के अलावा कई और कलाकार हैं। फिल्म का बजट 280 करोड़ है। फिल्म ने अब आदित्य धर की पिछली फिल्म ‘उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक’ के लाइफटाइम कलेक्शन को पछाड़ दिया है, जो 244.14 करोड़ था। इसके साथ यह आदित्य धर की सबसे ज्यादा कमाई वाली फिल्म बन गई है। वहीं, फिल्म ने दूसरे शुक्रवार को सबसे ज्यादा कमाई का रिकॉर्ड बनाया और वो भी बड़े अंतर से। यह रिकॉर्ड पहले ‘पुष्पा 2’ के नाम था, जिसने लगभग 24.50 करोड़ रुपये की नेट कमाई की थी। लेकिन इस रिकॉर्ड को ‘धुरंधर’ ने 32.5 करोड़ की कमाई करके तोड़ दिया।इस साल कमाई के मामले में बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं हुआ है, लेकिन ‘धुरंधर’ के ये आंकड़े दिखाते हैं कि आज बॉलीवुड किस स्थिति में है और टिकटों की कीमतें भी अब तक के सबसे ऊंचे स्तर पर हैं। ‘धुरंधर’ की रफ्तार इतनी जबरदस्त है कि रिकॉर्ड टूटते रहेंगे और यह दूसरे हफ्ते में 50 करोड़ का नेट कलेक्शन करने वाली पहली फिल्म बन जाएगी। दूसरे हफ्ते के सारे रिकॉर्ड टूट जाएंगे। भले ही ‘अवतार 3’ भी बॉक्स ऑफिस पर आ जाएगी, फिर भी यह तीसरे हफ्ते के सारे रिकॉर्ड तोड़ सकती है। ‘अवतार’ की एडवांस बुकिंग अच्छी है, लेकिन मुख्य रूप से दक्षिण भारत में, यानी हिंदी सिनेमा में अगले हफ्ते भी ‘धुरंधर’ टॉप पर रह सकती है।वहीं, वर्ल्डवाइड ‘धुरंधर’ ने 8 दिन में 372.75 करोड़ कमा लिए हैं। उम्मीद है कि 9वें दिन यह आंकड़ा 380 करोड़ या इससे ज्यादा पहुंच गया होगा। अभी फाइनल आंकड़े आना बाकी हैं।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

About The Author

Thanks for your Feedback!

You may have missed