150 करोड़ पार हुई Dhurandhar,


मुंबई : बॉलीवुड फिल्म ‘धुरंधर’ बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचाए हुए है. फिल्म पहले दिन से बॉक्स ऑफिस पर पकड़ बनाए हुए है और हर रोज नया रिकॉर्ड तोड़ रही है. 5 दिसंबर को रिलीज हुई ‘धुरंधर’ 6 दिनों में 200 करोड़ क्लब के करीब पहुंच गई है. अब रणवीर सिंह की फिल्म ने अक्षय कुमार की फिल्म का रिकॉर्ड भी तोड़ दिया है और साल 2025 की चौथी सबसे बड़ी बॉलीवुड फिल्म बन गई है. फिल्म ने India Net Collection 126.25 Cr और Worldwide Collection 193 Cr की कमाई की है। बता दें, क्रिटिक्स और फैंस दोनों ने रणवीर सिंह के एनर्जी‑भरे अभिनय और पूरी स्टारकास्ट के काम को खूब सराहा है। इतना ही नहीं, इसकी तेज मार्केटिंग, रोमांचक एक्शन‑सिक्वेंस सफलता का बड़ा कारण माना जा रहा है और फिल्म की शैली ने multiplex के साथ-साथ छोटे शहरों में भी अच्छी पकड़ बनाई है।फिल्म डायरेक्टर आदित्य धर ने अपनी कला का प्रदर्शन बड़ी चतुराई से किया है और फैंस के पसंद को बखूबी से समझते आए हैं, जैसे की फिल्म में अक्षय खन्ना के इंट्रोडक्शन सीन को ही लें लो, जो साधारण होते हुए भी उनका ऑरा (Aura) बनाता है। इस फिल्म में दिखाए गए पाकिस्तान के अधिकारियों को निर्दोषों की हत्या पर जश्न मनाते हुए दिखाया गया है, जिसे देख आप डर सकते है। फिल्म ‘धुरंधर’ की कहानी 1999 में कंधार हाईजैकिंग के इर्द-गिर्द दिखाई गई है, जहां IB चीफ अजय सान्याल (आर. माधवन) प्लेन के अंदर यात्रियों का हौसला बढ़ाने की कोशिश करते हैं, जिसका सीन बहुत खतरनाक है।फिल्म ‘धुरंधर’ ने पहले पांच दिनों में ही अक्षय कुमार की स्काई फोर्स (112.75 करोड़), सलमान खान की सिकंदर (109.83 करोड़) और आयुष्मान खुराना की थामा (134 करोड़) जैसी कई फिल्मों के शुरुआती आंकड़ों को पीछे छोड़ दिया है। अब ट्रेड एक्सपर्ट्स का मानना है कि अगर ये मौजूदा रफ्तार बरकरार रहती है तो फिल्म लंबी रन तक पहुंच सकती है।
फिल्म के फाइनेंसियल ट्रेंड और दर्शक रिस्पॉन्स को देखते हुए ये उम्मीद जताई जा रही है कि निर्माताओं के मन में सीक्वल या दूसरे पार्ट की योजनाएं बनाई हैं, जो मार्च 2026 तक रीलीज करने की उम्मीद जताई जा रही है।



