नहीं रहे धर्मेंद्र, 89 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा

0
Advertisements
Advertisements
Advertisements

मुम्बई : बॉलीवुड के ही-मैन कहे जाने वाले दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र ने 89 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया है। धर्मेंद्र के निधन से देओल परिवार समेत पूरे सिनेमा जगत में शोक की लहर दौड़ गई है। उम्र संबंधी बीमारियों के चलते धर्मेंद्र पिछले कुछ वक्त मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती रहे। इसके बाद घर पर उनका इलाज चल रहा था। लेकिन अब उनके निधन की खबर सामने आई है। प्रोड्यूसर करण जौहर ने सोशल मीडिया पोस्ट करके दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र के निधन की जानकारी दी।धर्मेंद्र के फैंस को इस खबर के बाद तगड़ा झटका लगा है. सोशल मीडिया पर फैंस अपने चहीते स्टार की पोस्ट शेयर कर उन्हें श्रंदांजलि दे रहे हैं.  धर्मेंद्र का यूं जाना एक्टिंग की दुनिया के लिए बड़ा नुकसान है. फैंस तो यकीन ही नहीं कर पा रहे हैं कि अब बॉलीवुड के हीमैन इस दुनिया में नहीं रहे हैं.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
See also  गर्भवती महिला की मौत पर बवाल, सड़क जाम कर फूटा गुस्सा, 6 आरोपी गिरफ्तार

Thanks for your Feedback!

You may have missed