बालाजी अन्न प्रसाद को लेकर शहर में भक्ति का माहौल, 2000 श्रद्धालुओं के लिए होगी भव्य व्यवस्था

0
Advertisements
Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम जिला अग्रवाल सम्मेलन द्वारा आंध्र भक्त श्री राम मंदिरम समिति के सहयोग से श्री राम मंदिर कल्याण मंडपम में भव्य “श्री बालाजी अन्न प्रसाद” कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। यह धार्मिक आयोजन 24 मई को होगा, जिसमें 2000 से अधिक श्रद्धालुओं को भगवान श्री वेंकटेश्वर बालाजी का पावन अन्न प्रसाद ग्रहण कराने का लक्ष्य रखा गया है। कार्यक्रम को लेकर पूरे शहर में श्रद्धा, उत्साह और भक्ति का माहौल बना हुआ है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
https://bashisthaonline.in

सम्मेलन के अध्यक्ष अभिषेक अग्रवाल गोल्डी ने बताया कि कार्यक्रम का शुभारंभ सुबह 11:30 बजे दक्षिण भारत के विद्वान पंडितों द्वारा वैदिक मंत्रोच्चारण और विशेष पूजन के साथ होगा। ब्राह्मण भोजन के बाद दोपहर 12:15 बजे से अन्न प्रसाद वितरण शुरू किया जाएगा। एक समय में करीब 1:30 श्रद्धालुओं के बैठकर प्रसाद ग्रहण करने की व्यवस्था की गई है। मंदिर परिसर को दक्षिण भारतीय आध्यात्मिक परंपरा के अनुरूप सजाया गया है और श्रद्धालुओं के लिए विशेष “मनोकामना पत्थर” भी स्थापित किया गया है, जिसके प्रति भक्तों में विशेष आस्था देखी जा रही है।

कार्यक्रम के मुख्य प्रायोजक समाजसेवी विजय मित्तल और उनकी पत्नी प्रीति अग्रवाल हैं, जबकि आयोजन का संचालन समाजसेवी सुनील जवानपुरिया ‘बिट्टू’ के मार्गदर्शन में किया जा रहा है। इस धार्मिक आयोजन में अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन के राष्ट्रीय अध्यक्ष बसंत मित्तल, महिला सम्मेलन की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रूही अग्रवाल समेत कई राष्ट्रीय स्तर के अतिथि शामिल होंगे। आयोजन की तैयारियां युद्ध स्तर पर चल रही हैं और टेंट, सजावट, सफाई, रसोई व्यवस्था तथा प्रसाद वितरण की व्यापक तैयारी की गई है।

See also  अब WhatsApp पर दर्ज होगी जनसमस्या, SMS से मिलेगा शिकायत का हर अपडेट

मयूर संघी ने बताया कि भगवान बालाजी की दिव्य प्रतिमा को वैदिक विधि-विधान के साथ सिद्धगोड़ा मंदिर से लाया जाएगा। रात 7 बजे भगवान बालाजी को विशेष रूप से तरबूज का प्रसाद अर्पित किया जाएगा और श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद वितरण होगा। आयोजन समिति ने शहरवासियों से परिवार सहित इस भव्य धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होकर भगवान श्री वेंकटेश्वर बालाजी का आशीर्वाद प्राप्त करने की अपील की है।

About The Author

Thanks for your Feedback!

You may have missed