डिप्टी मेयर अंकुर सिंह की पहल लाई रंग: आदित्यपुर बस्ती के सी व डी रोड में सामान्य हुई पाइपलाइन जलापूर्ति, लोगों ने मिठाई खिलाकर जताया आभार

Advertisements

आदित्यपुर: आदित्यपुर नगर निगम क्षेत्र स्थित आदित्यपुर बस्ती के सी एवं डी रोड में लंबे समय से चली आ रही पेयजल की गंभीर समस्या का आखिरकार समाधान हो गया है। स्थानीय लोग पिछले काफी समय से पाइपलाइन जलापूर्ति न होने से परेशान थे। इस समस्या को लेकर बस्तीवासियों ने नगर निगम के डिप्टी मेयर अंकुर सिंह से गुहार लगाई थी।
मामले को गंभीरता से लेते हुए डिप्टी मेयर अंकुर सिंह ने जलापूर्ति कार्य कर रही जिंदल एजेंसी को कड़े निर्देश दिए। लगातार दबाव और आवश्यक दिशा-निर्देशों के बाद एजेंसी द्वारा अलग से कनेक्शन कर पाइपलाइन जलापूर्ति शुरू कराई गई, जिससे बस्ती के घरों तक पानी पहुंचना शुरू हो गया है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

पेयजल आपूर्ति बहाल होने से उत्साहित वार्ड के प्रबुद्ध नागरिक एवं बुजुर्ग मंगलवार को डिप्टी मेयर कार्यालय पहुंचे। स्थानीय निवासी सपन पाल के नेतृत्व में पहुंचे लोगों ने डिप्टी मेयर अंकुर सिंह का गर्मजोशी से स्वागत व अभिनंदन किया। नागरिकों ने उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट किए और मिठाई खिलाकर मुंह मीठा कराते हुए उनका आभार प्रकट किया। स्थानीय लोगों का कहना था कि वर्षों से लंबित इस मांग को पूरा करवाकर डिप्टी मेयर ने बड़ी राहत दी है।

इस मुलाकात के दौरान स्थानीय लोगों ने बस्ती में नियमित साफ-सफाई, ब्लीचिंग पाउडर के छिड़काव, कचरा गाड़ी के फेरे और खराब स्ट्रीट लाइटों की समस्याओं से भी डिप्टी मेयर को अवगत कराया। डिप्टी मेयर अंकुर सिंह ने सभी समस्याओं को ध्यानपूर्वक सुनते हुए निकट भविष्य में इनके भी स्थायी समाधान और ठोस कार्रवाई का पूरा आश्वासन दिया। साथ ही उन्होंने कहा कि जलापूर्ति व्यवस्था में बची हुई तकनीकी कमियों को भी जल्द दुरुस्त कराया जाएगा।

About The Author

You may have missed