नगरपालिका चुनाव तैयारी का उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने लिया जायज़ा, मतदाता सूची पर दिया विशेष जोर

0
Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर: जमशेदपुर के उपायुक्त सह जिला निर्वाचन पदाधिकारी (नगरपालिका) कर्ण सत्यार्थी ने नगरपालिका निर्वाचन की तैयारियों की समीक्षा के लिए विभिन्न कोषांगों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने निर्वाचन से जुड़े कार्यों की प्रगति का जायज़ा लिया और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

निरीक्षण के क्रम में उपायुक्त ने बंदोबस्त कार्यालय का भ्रमण किया। वहां उन्होंने मतदाता सूची की वर्किंग कॉपी और मतदाता पर्ची के मिलान कार्य का अवलोकन किया। उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी अभिलेखों की जांच पूरी सावधानी और पारदर्शिता के साथ की जाए।

उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने मतदाता सूची की शुद्धता, पारदर्शिता और समयबद्ध निष्पादन पर विशेष बल दिया। उन्होंने कहा कि निर्वाचन प्रक्रिया से जुड़े प्रत्येक कार्य को भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप गंभीरता से पूरा किया जाना चाहिए, ताकि निष्पक्ष और सुचारू चुनाव सुनिश्चित हो सके।

निरीक्षण के दौरान उप निर्वाचन पदाधिकारी सचिदानंद महतो, सहायक निर्वाचन पदाधिकारी किकू महतो, कल्याण पदाधिकारी शंकराचार्य सामद सहित विभिन्न कोषांगों के पदाधिकारी और कर्मचारी उपस्थित थे।

प्रशासन ने भरोसा जताया कि तय समयसीमा के भीतर सभी तैयारियां पूरी कर ली जाएंगी और नगर निकाय चुनाव शांतिपूर्ण एवं पारदर्शी ढंग से संपन्न कराए जाएंगे।

See also  ऊषा मार्टिन विश्वविद्यालय ने पृथ्वी दिवस 2026 को छात्र-नेतृत्व वाले नवाचार और सतत प्रयासों के साथ मनाया

Thanks for your Feedback!

You may have missed