बारीगोड़ा में खुला डेंटल एवं फिजियोथैरेपी केंद्र, लोगों को मिलेगी इलाज की बेहतर सुविधा

0
Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर (बारीगोड़ा):- भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष दिनेश कुमार ने रविवार को जेपीकेएस ओरो डेंटल केयर एवं फिजियोथेरेपी केंद्र का विधिवत शुभारंभ फीता काटकर किया , दंत चिकित्सक सह अंतर्राष्ट्रीय मानवता अधिकार एवं मीडिया संगठन के जिला सचिव डॉ सुजीत कुमार सिंह अपनी टीम के साथ अपने तीसरे ब्रांच में सेवाएं देंगे , मौके पर डॉ सुजीत कुमार सिंह ने बताया कि क्लीनिक में मंगवाई गई उच्च तकनीक वाली डेंटल मशीनों से अब मरीजों का दांत निकालना , दातों की सफाई , रूट कैनाल ट्रीटमेंट , मसूड़े की सर्जरी , टूटे जबड़े का इलाज , फिक्स दांत लगाना , फिक्स क्लिप के द्वारा दांतो को सीधा करना , दंत प्रत्यारोपण , लेजर सर्जरी कॉस्मेटिक ट्रीटमेंट , डेंटल एक्सरे , मुंह दांत जबड़े से संबंधित सभी तरह के इलाज की सुविधा दी जाएगी ।  बारीगोड़ा में खुला डेंटल एवं फिजियोथैरेपी केंद्र में लोगों को इलाज की बेहतर सुविधा मिलेगी । मौके पर भाजपा के प्रवक्ता कुणाल सारंगी, जिला परिषद कुसुम पूर्ती , सम्पूर्ण मानवता कल्याण संग के अध्यक्ष डॉ संजय गिरी , डॉ नीतीश कुमार , डॉ दिलीप कुमार , चिंटू सिंह राजपूत ,पहाड़ सिंह, रवि सिंह , राजू सिंह इत्यादि गणमान्य लोग उपस्थित थे ।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
See also  17, 18 एवं 19 मई को आयोजित होने वाले राजस्थान महोत्सव की तैयारियां तेज, गोपाल मैदान का किया गया निरीक्षण

Thanks for your Feedback!

You may have missed