चक्रधरपुर, घाटशिला एवं चांडिल अनुमंडलों को जिला बनाने की मांग, कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष फूलकांत झा ने सीएम को स्मार पत्र भेज किया मांग

Advertisements
Advertisements
Advertisements

Saraikela  :कांग्रेस के वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष फूलकांत झा ने झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को संबोधित एक स्मार पत्र भेज कर (चक्रधरपुर) पोड़ाहाट, घाटशिला तथा चांडिल अनुमंडलों को जिला घोषित करने की मांग की है. पत्र में उन्होंने कहा कि चक्रधरपुर अनुमंडल को बने लगभग 25 वर्ष हो चुके हैं, लेकिन आज भी इसे जिला का दर्जा नहीं मिल सका है. पश्चिमी सिंहभूम के दूरस्थ क्षेत्रों जैसे चाईबासा, जगन्नाथपुर, नोवामुंडी, मनोहरपुर, गोइलकेरा, मझगांव आदि के लोगों को जिला मुख्यालय तक पहुंचने के लिए 80 से 100 किलोमीटर से अधिक की दूरी तय करनी पड़ती है, जिससे आम जनता को सरकारी योजनाओं एवं प्रशासनिक सेवाओं का लाभ समय पर नहीं मिल पाता है. उन्होंने कहा कि घाटशिला अनुमंडल के बहरागोड़ा, चाकुलिया और आसपास के क्षेत्रों के लोगों को भी जिला मुख्यालय जमशेदपुर तक पहुंचने में काफी कठिनाई होती है. वहीं चांडिल अनुमंडल, जो लगभग 24 वर्षों से अस्तित्व में है, के लोगों को भी सरायकेला जिला मुख्यालय तक पहुंचने में लंबी दूरी तय करनी पड़ती है, जिससे प्रशासनिक कार्य प्रभावित होते है. श्री झा ने मुख्यमंत्री से आग्रह किया कि मानसून सत्र में इस विषय पर गंभीरता से विचार करते हुए चक्रधरपुर, घाटशिला एवं चांडिल अनुमंडलों को जिला घोषित करने की घोषणा की जाए, ताकि कोल्हान क्षेत्र के लोगों को बेहतर प्रशासनिक सुविधा, विकास योजनाओं का लाभ और सुशासन सुनिश्चित हो सके. उन्होंने कहा कि नए जिलों के गठन से प्रशासन आम जनता के और करीब पहुंचेगा तथा क्षेत्र के समग्र विकास को नई गति मिलेगी.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
https://bashisthaonline.in

About The Author

You may have missed