PM आवास योजना की राशि बढ़ाने की मांग तेज, केंद्र को भेजा जाएगा प्रस्ताव
Advertisements

रांची : प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत मिलने वाली सहायता राशि बढ़ाने की मांग को लेकर राज्य सरकार ने पहल तेज कर दी है। ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने कहा कि वर्तमान लागत को देखते हुए आवास निर्माण के लिए मिलने वाली राशि पर्याप्त नहीं है। इसे बढ़ाने के लिए केंद्र सरकार को प्रस्ताव भेजा जाएगा।
Advertisements

Advertisements

उन्होंने कहा कि बढ़ती निर्माण लागत के कारण लाभार्थियों को घर बनाने में अतिरिक्त आर्थिक बोझ उठाना पड़ रहा है। राज्य सरकार चाहती है कि योजना के तहत सहायता राशि में वृद्धि हो, ताकि पात्र परिवारों को पक्का घर बनाने में किसी प्रकार की परेशानी न हो। इस संबंध में केंद्र सरकार से सकारात्मक निर्णय की उम्मीद जताई गई है।


