को ऑपरेटिव कॉलेज के प्राचार्य को हटाने की मांग तेज, कोल्हान विश्वविद्यालय के ब्रांच कार्यालय में प्रदर्शन

0
Advertisements
Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर : कोल्हान के सबसे बड़े सरकारी कॉलेज जमशेदपुर को ऑपरेटिव कॉलेज के प्राचार्य डॉ अमर सिंह को हटाए जाने की मांग तेज हो गई है. मंगलवार को झारखंड छात्र मोर्चा का एक प्रतिनिधिमंडल कोल्हान विश्वविद्यालय के कैंप कार्यालय पर पहुंच जोरदार प्रदर्शन किया. मोर्चा के सदस्यों ने प्राचार्य डॉ अमर सिंह पर साजिश के तहत को ऑपरेटिव कॉलेज में एसटी छात्राओं के लिए हॉस्टल के प्रपोजल को निरस्त करने का आरोप लगाया. साथ ही मोर्चा ने विश्वविद्यालय के कुलपति रजिस्ट्रार और प्राचार्य के बीच सांठगांठ का आरोप लगाते हुए अनिश्चितकाल के लिए प्राचार्य डॉ अमर सिंह को हटाए जाने की मांग की. विदित हो कि डॉक्टर अमर सिंह को हटाए जाने की मांग को लेकर अलग- अलग छात्र संगठन विरोध जता रहे हैं, बावजूद इसके विश्व विद्यालय प्रबंधन द्वारा डॉक्टर अमर सिंह का स्थानांतरण नहीं किया जा रहा है, इसको लेकर छात्र आंदोलित है.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

Thanks for your Feedback!

You may have missed