मेसकौर में भीषण गर्मी के बीच पानी की सुविधा की मांग तेज, चौक-चौराहों पर प्याऊ लगाने की उठी अपील

0
Advertisements
Advertisements
Advertisements

नवादा : जिले के मेसकौर प्रखंड में बढ़ती गर्मी के बीच समाजसेवियों ने आम लोगों के लिए चौक-चौराहों पर प्याऊ (पीने के पानी की व्यवस्था) लगाने की मांग उठाई है। सामाजिक कार्यकर्ताओं ने विधायक और जिला प्रशासन से अपील करते हुए कहा है कि प्रमुख सार्वजनिक स्थानों पर जल्द से जल्द पानी की सुविधा उपलब्ध कराई जाए, ताकि राहगीरों को राहत मिल सके।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

समाजसेवियों ने बताया कि प्रखंड मुख्यालय और आसपास के इलाकों में रोजाना बड़ी संख्या में लोग कामकाज, इलाज और अन्य जरूरतों के लिए आते-जाते हैं। ऐसे में भीषण गर्मी के दौरान पीने के पानी की समस्या गंभीर हो जाती है। उन्होंने कहा कि कई लोग आर्थिक रूप से कमजोर होने के कारण बोतलबंद पानी खरीदने में असमर्थ रहते हैं।

उन्होंने मेसकौर बस स्टैंड, सीतामढ़ी चौक, बीजूबीघा मोड़ और कटघरा मोड़ जैसे भीड़भाड़ वाले स्थानों पर प्याऊ लगाने की मांग की है। स्थानीय लोगों का कहना है कि अगर प्रशासन इस दिशा में कदम उठाता है तो गर्मी के मौसम में आम लोगों को बड़ी राहत मिलेगी।

About The Author

See also  विक्रमगंज के वरिष्ठ समाजसेवी व पूर्व जिला परिषद सदस्य गुप्तेश्वर मिश्रा का निधन, शुभचिंतकों में शोक की लहर

Thanks for your Feedback!

You may have missed