पुल निर्माण में देरी से बढ़ा मौत का खतरा, 40 से ज्यादा हादसों ने खड़े किए बड़े सवाल
Advertisements

चांडिल : चिलगु-शहरबेड़ा पुल का निर्माण कार्य धीमी रफ्तार से चलने के कारण एनएच-33 पर बने डायवर्जन पर लगातार हादसे हो रहे हैं। अब तक इस मार्ग पर 40 से अधिक सड़क दुर्घटनाएं हो चुकी हैं, जिनमें 8 लोगों की जान जा चुकी है। स्थानीय लोगों का कहना है कि निर्माण में देरी और पर्याप्त सुरक्षा इंतजाम नहीं होने से दुर्घटनाओं का खतरा लगातार बना हुआ है।
Advertisements

Advertisements

पुल निर्माण जल्द पूरा कराने की मांग लगातार उठ रही है। लोगों का कहना है कि जब तक निर्माण कार्य पूरा नहीं होता और सुरक्षा व्यवस्था मजबूत नहीं की जाती, तब तक इस मार्ग पर दुर्घटनाओं का सिलसिला थमना मुश्किल है।


