आवास योजना में बड़ा घोटाला! फंड निकला, लेकिन अधूरे रह गए गरीबों के घर
Advertisements

पोटका : प्रखंड क्षेत्र में आवास योजना में गड़बड़ी का मामला सामने आया है। आरोप है कि योजना के तहत घर निर्माण के लिए जारी राशि का दुरुपयोग किया गया, लेकिन कई लाभुकों के मकान अब तक अधूरे पड़े हैं। इससे ग्रामीणों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।मामले में शिकायतों के बाद जांच की मांग उठ रही है। ग्रामीणों का कहना है कि जिन लोगों को आवास निर्माण के लिए सहायता राशि मिली, उनमें से कई जगहों पर निर्माण कार्य पूरा नहीं हुआ, जबकि योजना का उद्देश्य जरूरतमंद परिवारों को पक्का घर उपलब्ध कराना था।
Advertisements



