पत्थर और चापड़ से युवक पर जानलेवा हमला, हालत गंभीर

Advertisements

जमशेदपुर : बर्मामाइंस थाना क्षेत्र की मुस्लिम बस्ती स्थित कैरेज कॉलोनी में एक युवक पर पत्थर और चापड़ से जानलेवा हमला किए जाने का मामला सामने आया है। गंभीर रूप से घायल युवक की पहचान राजा मजूमदार के रूप में हुई है। राजा की पत्नी के अनुसार, बाबू और ऋतिक नामक युवकों समेत करीब पांच से छह लोगों ने मिलकर उस पर हमला किया।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
https://bashisthaonline.in

आरोप है कि हमलावरों ने चापड़ से राजा के सिर, गले, हाथ, सीने और पेट पर कई वार किए। उसके सिर पर ईंट से भी हमला किए जाने का आरोप है। घटना मुस्लिम बस्ती स्थित कब्रिस्तान के पास की बताई जा रही है। हमले में गंभीर रूप से घायल राजा को तत्काल इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस मामले की जांच कर हमलावरों की पहचान और घटना के कारणों का पता लगाने में जुटी है। शिकायत के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

 

About The Author

See also  साकची में नौ लाख की चोरी के मामले में दो नाबालिग हिरासत में, पुलिस को मिले सुराग

You may have missed