गौतम गंभीर को लेकर डिविलियर्स ने कही दिल की बात

0
Advertisements
Advertisements

मुम्बई: दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 2 टेस्ट मैच की होम सीरीज में 0-2 से सफाया होने के बाद भारत के मुख्य कोच गौतम गंभीर लगातार चर्चा में हैं। सोशल मीडिया से लेकर क्रिकेट के गलियारों तक उन पर भारत में टेस्ट क्रिकेट को बर्बाद करने के आरोप लग रहे। उनके खिलाफ कही जा रही बातों का लब्बालुआब है- प्रयोग पर प्रयोग, बैटिंग ऑर्डर में मनमाने बदलाव, स्पेशलिस्ट खिलाड़ियों का तिरस्कार, ऑलराउंडरों के साथ सनक की हद तक प्यार। हालांकि गंभीर ने दो टूक कहा है कि यही तो बदलाव का दौर होता है। ट्रांजिशन फेज यही तो होता है। इस बीच दक्षिण अफ्रीका के दिग्गज पूर्व बल्लेबाज एबी डिविलियर्स ने कहा है कि इमोशनल कोच का होना अच्छी बात नहीं होती।रविचंद्रन अश्विन के यूट्यूब चैनल पर डिविलियर्स ने गौतम गंभीर को लेकर बेबाकी से अपनी बात रखी। वह और गंभीर काफी समय तक एक ही वक्त में इंटरनेशनल क्रिकेट खेले हैं। दोनों बतौर खिलाड़ी कई बार अंतरराष्ट्रीय मैचों में आमने-सामने हुए हैं। आईपीएल में भी दोनों लंबे वक्त तक एक दूसरे के खिलाफ खेले हैं। डिविलियर्स ने अपने उन्हीं अनुभवों के आधार पर ‘कोच गौतम गंभीर’ का मूल्यांकन करने की कोशिश की है।साउथ अफ्रीका के खिलाफ टीम इंडिया की हार के बाद गंभीर को लेकर एबी डिविलियर्स ने कहा,

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

टीम इंडिया की तरफ से बात करना काफी मुश्किल भरा है. मुझे नहीं पता कि गौतम गंभीर लीडरशिप के बारे में क्या सोचते हैं. मैं जानता हुं कि वो कितने इमोशनल प्लेयर हैं, अगर इमोशनल वाला मामला ड्रेसिंग रूम में भी है तो एक इमोशनल कोच टीम के लिए सही नहीं होता है. लेकिन मुझे नहीं लगता कि वो पर्दे के पीछे इस तरह के इमोशनल कोच हैं और कुछ भी सही या गलत नहीं होता है.

See also  न्यायालय परिसर में भीषण आग से हड़कंप, सिलेंडर ब्लास्ट के बाद 6 दुकानें जलकर खाक

टीम इंडिया की बात करें तो गौतम गंभीर के हेड कोच बनने के बाद टेस्ट में भारत का काफी बुरा हाल है. गंभीर की कोचिंग में बीते एक साल में टेस्ट टीम इंडिया को घर में न्यूजीलैंड और साउथ अफ्रीका के खिलाफ क्लीन स्वीप झेलना पड़ा. जबकि कुल नौ टेस्ट मैच खेले तो चार में जीत और पांच में हार झेलनी पड़ी है. अब टेस्ट टीम इंडिया अगले साल अगस्त माह में श्रीलंकाई दौरे पर टेस्ट मैच खेलती नजर आएगी. वहीं अब टीम इंडिया गंभीर की कोचिंग में घर पर साउथ अफ्रीका के खिलाफ तीन वनडे मैचों की सीरीज और इसके बाद पांच टी20 मैचों की सीरीज खेलती नजर आएगी.

Thanks for your Feedback!

You may have missed