डीसी कर्ण सत्यार्थी पहुंचे चाटीकोचा, ग्रामीणों से दरी पर बैठकर सुनीं समस्याएं

0
Advertisements
Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर :- पूर्वी सिंहभूम के उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने सोमवार को पोटका प्रखंड के सुदूरवर्ती भाटिन पंचायत अंतर्गत चाटीकोचा गांव का दौरा किया. उन्होंने दरी पर बैठकर ग्रामीणों से बातचीत की और एक-एक कर उनकी समस्याएं सुनीं. ग्रामीणों ने यूसीआइएल से जुड़े पुनर्वास, मुआवजा, रोजगार और स्वास्थ्य समस्याओं की ओर ध्यान आकृष्ट कराया. ग्रामीणों का कहना था कि कई परिवारों को अब तक मुआवजा और रोजगार नहीं मिला है. मृतक कर्मियों के परिजनों को अब तक अनुकंपा पर नौकरी नहीं दी गयी है. इस पर डीसी ने आश्वासन दिया कि सभी मुद्दों पर गंभीरता से कार्रवाई की जायेगी.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

ग्रामीणों ने दूषित पेयजल और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं की शिकायत की

निरीक्षण के दौरान डीसी ने टेलिंग पॉन्ड का भी जायजा लिया. ग्रामीणों ने बताया कि यह जलाशय ओवरफ्लो होने पर जल स्रोत प्रदूषित करता है. ग्रामीणों ने पोटका के विभिन्न गांव में दूषित पेयजल आपूर्ति की शिकायत की. उन्होंने यह भी बताया कि गांव से सटे टेलिंग पॉन्ड के कारण हवा में उड़ने वाले यूरेनियम कचरे के धूलकण से गंभीर स्वास्थ्य समस्याएं उत्पन्न हो रही हैं. चाटीकोचा के ग्रामीणों ने बेनशोल में प्रस्तावित पुनर्वास पर सहमति जतायी और डीसी से जल्द कार्रवाई की मांग की. डीसी ने चरणबद्ध तरीके से समाधान का आश्वासन दिया.

See also  आरआईटी थाना में रविकांत पराशर ने संभाला पदभार, अवैध गतिविधियों और अतिक्रमण पर सख्ती के दिए संकेत

Thanks for your Feedback!

You may have missed