सरायकेला कोलडीपी में सड़क हादसे में सीआरपीएफ जवान की मौत

0
Advertisements
Advertisements
Advertisements

सरायकेला :  सरायकेला कोलडीपी के पास स्कूटी और ट्रक के बीच हुई टक्कर में स्कूटी पर सवार सीआरपीएफ जवान हरेंद्र कुंकल (37) की मौत हो गई. जबकि घटना में स्कूटी पर सवार दो अन्य भी घायल हो गए हैं. घायलों की हालत अस्पताल में नाजुक बनी हुई है. बताया जा रहा है कि सीआरपीएफ जवान ही स्कूटी चला रहा था. वह अपने ससुराल नीमडीह जाने के लिए अपने दो दोस्तों के साथ आधी रात घर से निकला था. इस बीच ही कोलडीपी के पास ट्रक की चपेट में आ गया. जवान का मकान मानगो कुटकूडुंगरी में है. घटना की जानकारी मिलने पर परिवार के लोग अस्पताल में पहुंचे. जवान के बारे में बताया जा रहा है कि वह छुट्टी लेकर घर पर आया हुआ था. इस बीच ही अपने ससुराल जा रहा था. उसे क्या पता था कि वह ससुराल नहीं पहुंच सकेगा. घटना के बाद पुलिस ने शव का पंचनामा बनाकर पोस्टमार्टम के लिए एमजीएम मेडिकल कॉलेज भेजने की तैयारी कर रही है.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
See also  गोलमुरी गोलीकांड का खुलासा, चार आरोपी गिरफ्तार, हथियार और चोरी की बाइक बरामद

Thanks for your Feedback!

You may have missed