शतचण्डी महायज्ञ में पूजा व परिक्रमा को उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, वातावरण हुआ भक्तिमय

Advertisements
Advertisements

दावथ (रोहतास) :- दावथ प्रखंड क्षेत्र के बभनौल गांव में 4 अप्रैल से 10 अप्रैल तक चलने वाले शतचण्डी महायज्ञ मे पूजा, परिक्रमा, प्रवचन
का दौर जारी है। सुबह से ही महायज्ञ स्थल पर पूजा एवं यज्ञ मंडप की परिक्रमा करने के लिए काफी संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही हैं। श्रद्धालु जय माता दी, जय हनुमान, जय श्रीराम,आदि के जयकारे लगाते हुए यज्ञ मंडप की परिक्रमा कर रहे थे। वहीं आचार्यों द्वारा वैदिक मंत्रोंच्चारण की गूंज से पूरा वातावरण भक्तिमय हो रहा हैं। यहां सुबह 4 बजे से 10 बजे तथा शाम 4 बजे से रात्रि 11 बजे तक परिक्रमा के लिए श्रद्धालु महिला, पुरुष तथा बच्चे परिक्रमा में भाग ले रहे हैं। आचार्य पण्डित रामजी तिवारी ने बताया कि यज्ञ से विश्व का कल्याण होता है। इसलिए समय-समय पर विश्व के कल्याण के लिए महायज्ञ जरूरी है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

यज्ञ में 11 यजमान शामिल होकर इसमें भाग ले रहे हैं। यज्ञ मंडप में 5 आचार्यों द्वारा पूजा अर्चना, हवन आदि का संचालन किया जा रहा है। आगंतुक विद्वानों, आचार्यों के लिए रहने आदि की उत्तम व्यवस्था की गई है। मौके पर आचार्य ब्रिज किशोर पाण्डेय,पंडित रोहित तिवारी, पुनीत तिवारी,यज्ञ समिति के अध्यक्ष गुप्तेश्वर चौधरी, डॉ प्रकाश चतुर्वेदी,नरेन्द्र चौबे, गुड्डू चौबे, सभाचन्द्र चौधरी, सत्येंद्र चौधरी, बूटन चौबे,यसवंत सिन्हा, कामेश्वर चौधरी,, सहित कई ग्रामीण लोग उपस्थित थे।

Advertisements

You may have missed