ऑटो क्लस्टर में क्रॉस लिमिटेड का रक्तदान शिविर: कर्मचारियों ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा, 175 यूनिट संग्रह का रखा लक्ष्य

Advertisements

​आदित्यपुर: आदित्यपुर स्थित ऑटो क्लस्टर सभागार में प्रमुख औद्योगिक इकाई क्रॉस लिमिटेड (Kross Limited) की ओर से रक्तदान शिविर का भव्य आयोजन किया गया।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
https://bashisthaonline.in

इस शिविर में कंपनी के कर्मचारियों एवं अधिकारियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और पूरे उत्साह के साथ रक्तदान कर सामाजिक सरोकार का परिचय दिया।
​क्रॉस लिमिटेड के जीएम (एचआर एवं एडमिन) रमाकांत गिरि ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि कंपनी द्वारा लगातार तीसरे वर्ष इस पुनीत रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया है। उन्होंने कहा कि रक्तदान सबसे बड़ा महादान है और इस शिविर का मुख्य उद्देश्य आपात स्थिति में जरूरतमंद मरीजों की सहायता करना और अमूल्य जिंदगियों को बचाना है।
​श्री गिरि ने बताया कि इस वर्ष शिविर के माध्यम से 175 यूनिट रक्त संग्रह का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। ऑटो क्लस्टर परिसर में आयोजित इस शिविर में संस्थान के कर्मचारियों के अलावा आम जागरूक नागरिकों के लिए भी स्वेच्छा से रक्तदान करने हेतु बेहतर प्रबंध किए गए।

​इस अवसर पर उन्होंने वॉलिंटियर्स ब्लड डोनर्स एसोसिएशन (VBDA) के प्रति विशेष आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके निरंतर सहयोग और कुशल प्रबंधन की बदौलत ही यह पूरा कार्यक्रम अत्यंत शांतिपूर्ण व सुव्यवस्थित तरीके से संपन्न हो रहा है।
​जीएम रमाकांत गिरि ने सभी रक्तदाताओं का धन्यवाद करते हुए आश्वस्त किया कि क्रॉस परिवार आने वाले वर्षों में भी इस प्रकार के जनकल्याणकारी अभियानों को और अधिक व्यापक स्तर पर जारी रखेगा। दिनभर चले इस शिविर में कर्मचारियों के बीच रक्तदान को लेकर जबरदस्त जोश देखने को मिला।

About The Author

You may have missed