चतरा में बोलेरो जलाकर फरार हुए अपराधी, घर के बाहर वारदात से मचा हड़कंप… गांव में दहशत

Advertisements

चतरा : जिले के कुंदा थाना क्षेत्र के मरगड्डा पंचायत अंतर्गत गेंगड़ा गांव में शनिवार देर रात अज्ञात अपराधियों ने घर के बाहर खड़ी बोलेरो गाड़ी को आग के हवाले कर दिया और मौके से फरार हो गए। आग लगते ही वाहन पूरी तरह जलकर नष्ट हो गया, जिससे इलाके में अफरा-तफरी और दहशत फैल गई।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
https://bashisthaonline.in

घटना के बाद स्थानीय ग्रामीण मौके पर पहुंचे और तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलने पर कुंदा थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस आसपास के क्षेत्रों में छानबीन कर अपराधियों की पहचान करने में जुटी है।

इस वारदात से पूरे गांव में भय और आक्रोश का माहौल है। पुलिस ने कहा है कि सभी पहलुओं से जांच की जा रही है और जल्द ही दोषियों को पकड़ने के लिए कार्रवाई की जाएगी।

About The Author

See also  23 से 29 नवंबर तक पांच जोड़ी मेमू रद्द, टाटानगर-हटिया एक्सप्रेस बदले रूट से चलेगी

You may have missed