टुईलाडूंगरी में अपराधियों का तांडव, सरबजीत सिंह पर जानलेवा हमला

0
Advertisements

Saraikela : जमशेदपुर के गोलमुरी थाना क्षेत्र अंतर्गत टुईलाडूंगरी इलाके में उस वक्त दहशत का माहौल बन गया, जब 20 से 22 की संख्या में पहुंचे हथियारबंद अपराधियों ने सरबजीत सिंह को घेरकर बेरहमी से पीटना शुरू कर दिया. हमले में सरबजीत सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए और मौके पर ही लहूलुहान होकर गिर पड़े. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सभी हमलावरों के हाथों में हथियार थे. मारपीट के दौरान अपराधियों ने इलाके में जमकर उत्पात मचाया और दो वाहनों के शीशे भी तोड़ डाले, जिससे आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई. घटना के बाद घायल सरबजीत सिंह को इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया. सूचना मिलते ही गोलमुरी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे मामले की छानबीन शुरू कर दी है. फिलहाल पुलिस हमलावरों की पहचान में जुटी हुई है और तनाव की स्थिति को देखते हुए इलाके में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

About The Author

See also  अवैध बालू कारोबार और लॉटरी के खिलाफ आवाज उठाने पर भाजपा नेता को जान से मारने की धमकी का आरोप

Thanks for your Feedback!

You may have missed