टाटानगर से बड़ौदा घाट तक सड़क उन्नयन को मंजूरी, पोटका विधायक संजीव सरदार की पहल रंग लाई

0
Advertisements
Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर : जमशेदपुर के पोटका क्षेत्र के लिए एक बड़ी राहत भरी खबर सामने आई है। संजीव सरदार के प्रयासों से टाटानगर रेलवे स्टेशन से बड़ौदा घाट तक जाने वाली सड़क के उन्नयन को प्रशासनिक स्वीकृति मिल गई है। यह सड़क करीब 2.85 किलोमीटर लंबी है, जिसके लिए पथ प्रमंडल जमशेदपुर को 4 करोड़ 17 लाख 51 हजार 900 रुपये की मंजूरी दी गई है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

यह सड़क टाटानगर रेलवे स्टेशन से शुरू होकर जमशेदपुर–हाता मार्ग, बागबेड़ा कॉलोनी होते हुए बड़ौदा घाट को जोड़ती है। लंबे समय से सड़क की जर्जर स्थिति के कारण वाहन चालकों और स्थानीय लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। गड्ढों और खराब सतह के चलते आवागमन जोखिम भरा हो गया था।

सड़क के उन्नयन के बाद न सिर्फ राइडिंग क्वालिटी में सुधार होगा, बल्कि क्षेत्र में यातायात भी सुगम बनेगा। इससे रोजाना इस मार्ग से गुजरने वाले लाखों लोगों को सीधा लाभ मिलेगा और स्थानीय व्यापार व आवागमन को भी गति मिलेगी।

विधायक संजीव सरदार ने बताया कि उन्होंने इस परियोजना को लेकर हेमंत सोरेन से मुलाकात की थी, जिसके बाद मुख्यमंत्री ने स्वयं इस योजना को मंजूरी दी। उन्होंने कहा कि पोटका क्षेत्र में बुनियादी ढांचे को मजबूत करना उनकी प्राथमिकता है और यह सड़क क्षेत्र के लिए जीवनरेखा साबित होगी।

विधायक ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि कार्य गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध तरीके से पूरा किया जाए। उन्होंने यह भी कहा कि हेमंत सोरेन सरकार विकास को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है और आम जनता की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए लगातार ठोस फैसले ले रही है।

See also  चांडिल डैम के खुले गेट, बढ़ते जलस्तर से अलर्ट; नदी किनारे रहने वालों की बढ़ी चिंता

About The Author

Thanks for your Feedback!

You may have missed