बीएमसी ग्रुप के फाउंडर डॉ महावीर राम की याद में क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन, मुख्य अतिथि ने कहा क्रिकेट हमें अनुशासन और टीम भावना सिखाती है

0
Advertisements
Advertisements
Advertisements

Saraikela: बीएमसी ग्रुप के चार कंपनियों के बीच कंपनी के फाउंडर स्वर्गीय डॉ महावीर राम की स्मृति में एक क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन आज एनआईटी डाउन होस्टल ग्राउंड में खेला गया. जिसमें ग्रुप की4 कंपनियों के खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया. टूर्नामेंट में मुख्य अतिथि के रूप में झामुमो के केंद्रीय प्रवक्ता और पूर्व विधायक कुणाल षाड़ंगी मौजूद रहे. उन्होंने खिलाड़ियों का हौसलाअफजाई खुद क्रिकेट खेलकर किया. अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि कहा कि क्रिकेट हमें अनुशासन, कर्तव्यनिष्ठ होना और टीम भावना की सीख देता है. आज का आयोजन इंडस्ट्रीज से जुड़े कामगारों के बीच सम्पन्न हुआ है जो उन्हें कई तरह की सीख देगा. कार्यक्रम को सम्पन्न कराने में ग्रुप के कैप्टन रोहिल डोकानिया के साथ ग्रुप एमडी दीपक डोकानिया, दीपाली डोकानिया आदि का अहम योगदान रहा. टूर्नामेंट में ओवरऑल प्रदर्शन करने वाले महत्वपूर्ण खिलाड़ियों को ट्रॉफी सौंपी गई, जबकि विजेता और उपविजेता टीम को शील्ड देकर पुरस्कृत किया गया.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

About The Author

See also  डूरंड कप में TFA खिलाड़ियों का दमदार आगाज, शानदार प्रदर्शन से बटोरी सुर्खियां

Thanks for your Feedback!

You may have missed