Advertisements

दावथ /रोहतास (चारोधाम मिश्रा):-नगर पंचायत कोआथ के वार्ड नंबर 10 के वार्ड पार्षद भिखारी अंसारी ने खराब हुये विद्युत ट्रांसफार्मर बदलने की मांग विधुत कार्यपालक अभियंता बिक्रमगंज से किया है,इसकी जानकारी देते हुए वार्ड पार्षद ने बताया कि नगर पंचायत के वार्ड नंबर 10 में 97 केवीए का विद्युत ट्रांसफार्मर लगाया हुआ है। जो कि पुराना और जर्जर हो चुका है ,जिस की स्थिति काफी खराब हो चुकी है ट्रांसफार्मर से लगभग 100 से अधिक उपभोक्ताओं का कनेक्शन जुड़ा हुआ है,जिसके कारण बार-बार लाइन ट्रिप होता है ।और ट्रांसफार्मर खराब हो जाता है।साथ ही साथ यहां का एमसीबी भी खराब होने कीवजह से काम नहीं करता है। जिस वजह से कभी भी कोई अप्रिय घटना हो सकता है ,साथ ही ट्रांसफार्मर का तार बिल्कुल ही खुला हुआ है ,जो मुख्य सड़क से मात्र 11 फीट ऊपर लटका हुआ है ।यहां के ट्रांसफार्मर खराब होने के कारण बिजली व्यवस्था हर समय चरमराई रहती है।साथ ही उन्होंने उच्चअधिकारियों से यहां के 97 केवीए का ट्रांसफार्मर को बदल कर 200 केवीए का ट्रांसफार्मर लगाने की मांग किया है, जिसे लेकर दर्जनों विधुत उपभोक्ताओं हस्ताक्षर युक्त आवेदन इस संबंध में पूछे जाने पर भास्कर संवाददाता से विद्युत कार्यपालक अभियंता संतन कुमार ने बताया कि वहाँ विद्युत ट्रांसफार्मर के संबंध में लिखित शिकायत वार्ड सदस्य एवं अन्य उपभोक्ताओं ओर से प्राप्त हुआ है, जल्दी ही जांच करके वहां का ट्रांसफार्मर बदलने का काम पूरा कर लिया जाएगा।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

About The Author

You may have missed