एसएनएमएमसीएच में जल्द शुरू होगी कॉर्निया ट्रांसप्लांट की सुविधा, मरीजों को मिलेगी राहत

Advertisements

धनबाद : शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (एसएनएमएमसीएच) में जल्द ही कॉर्निया प्रत्यारोपण सर्जरी की सुविधा शुरू होगी। इससे धनबाद और आसपास के मरीजों को कॉर्निया खराब होने के कारण आंखों की रोशनी गंवाने पर इलाज के लिए दूसरे शहरों के अस्पतालों में नहीं जाना पड़ेगा। एम्स नई दिल्ली से विशेष प्रशिक्षण प्राप्त कर लौटीं कॉर्नियल सर्जन डॉ. कुमारी चंदन मुर्मू ने अस्पताल के नेत्र विभाग में दोबारा योगदान दे दिया है। उनके आने से अस्पताल में कॉर्निया ट्रांसप्लांट की सुविधा शुरू करने का रास्ता साफ हो गया है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
https://bashisthaonline.in

नेत्र विभागाध्यक्ष डॉ. डी कुमार ने लोगों से नेत्रदान के प्रति जागरूकता फैलाने की अपील की है। उन्होंने कहा कि नेत्रदान के माध्यम से किसी जरूरतमंद को दोबारा रोशनी मिल सकती है। विभाग की ओर से कॉर्निया प्रत्यारोपण की सुविधा शुरू करने के लिए तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

About The Author

See also  रेलवे ट्रैक के किनारे गंभीर हालत में मिली वृद्ध महिला, पहचान नहीं

You may have missed