पेयजल व्यवस्था सुधार के लिए कंट्रोल रूम शुरू, खराब चापाकल पर तुरंत होगी कार्रवाई

0
Advertisements
Advertisements
Advertisements

सरायकेला : जिले में खराब पड़े चापाकलों और पेयजल आपूर्ति से जुड़ी समस्याओं के समाधान के लिए पेयजल एवं स्वच्छता विभाग ने कंट्रोल रूम की शुरुआत की है। अब लोग सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक फोन करके खराब चापाकल, पाइपलाइन लीकेज और जलापूर्ति से जुड़ी शिकायतें दर्ज करा सकते हैं। शिकायत मिलते ही संबंधित इंजीनियर मौके पर पहुंचकर समस्या का समाधान करेंगे।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

विभाग ने इस व्यवस्था के लिए अधिकारियों और तकनीकी कर्मचारियों के मोबाइल नंबर भी जारी किए हैं, ताकि लोग सीधे संपर्क कर सकें। साथ ही एक नोडल अधिकारी की भी नियुक्ति की गई है, जो पूरे कंट्रोल रूम की निगरानी करेगा। इसका उद्देश्य ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में पेयजल संकट को कम करना और खराब योजनाओं की मरम्मत को तेज करना है।

See also  महुआडांड़ डाक बंगला में विशेष गहन पुनरीक्षण 2026 एसआईआर बीएलओ-2 कार्यशाला संपन्न, बूथ मजबूती पर दिया गया जोर

Thanks for your Feedback!

You may have missed