टाटा स्टील वेज रिवीजन पर तनातनी, समझौते की अवधि बढ़ाने के प्रस्ताव से विवाद

0
Advertisements
Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर : टाटा स्टील में वेज रिवीजन को लेकर प्रबंधन और टाटा वर्कर्स यूनियन के बीच बातचीत के दौरान तनाव की स्थिति बन गई। हालिया बैठक में प्रबंधन ने नया प्रस्ताव रखते हुए कहा कि इस बार वेज समझौता 8 साल के लिए किया जाए और मिनिमम गारंटीड बेनिफिट (MGB) को सीमित रखा जाए। इस प्रस्ताव के सामने आने के बाद यूनियन पदाधिकारी असहज हो गए और बैठक में माहौल तनावपूर्ण हो गया।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

बताया गया कि पिछले समझौते (2018 से 2024) में MGB में 12.75 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई थी, जबकि इस बार इसे करीब 7 से 8 प्रतिशत तक रखने का सुझाव दिया गया है। प्रबंधन के इस रुख के बाद यूनियन अब आगे की रणनीति बनाने में जुट गई है। दोनों पक्षों के बीच जारी वार्ता में आने वाले दिनों में इस मुद्दे पर फिर से चर्चा होने की संभावना है।

Thanks for your Feedback!

You may have missed