काँग्रेस नेता ऑस्कर फर्नाडिस के निधन पर काँग्रेस के कोल्हान प्रवक्ता ने शोक व्यक्त किया

Advertisements
Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर :- झारखंड प्रदेश कांग्रेस कोल्हान प्रमंडल के प्रवक्ता एवं बोकारो जिला सदस्यता अभियान के प्रभारी राकेश तिवारी ने भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के नेता ऑस्कर फर्नाडिस जी के निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने एक महान नेता को खो दिया है उनके निधन से राष्ट्रीय स्तर पर पार्टी को अपूरणीय क्षति हुई उन्होंने कहा स्वर्गीय फर्नांडिस से हमारे व्यक्तिगत संबंध थे अनगिनत बार उनके साथ कई कार्यक्रमों में भाग लिया हू संगठन से लेकर व्यक्तिगत जीवन में भी उनके मार्गदर्शन सदैव यादगार रहेंगे उन्होंने कहा ऑस्कर फर्नाडिस भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के महासचिव संगठन के सदस्यता अभियान के राष्ट्रीय संयोजक केंद्र सरकार में सङक राजमार्ग मंत्री एवं संगठन में विभिन्न पदों पर अपनी सेवा दी और देश के साधारण से साधारण कार्यकर्ताओं के साथ बहुत आत्मीयता के साथ मिलते थे उनकी परेशानियों को सुनते थे उनके निधन से पार्टी को अपूरणीय क्षति हुई है हम उन्हें शत-शत नमन करते हैं अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

You may have missed