MMDR Act और ‘चंदा चोरी’ के विरोध में 26 सितंबर को कांग्रेस का मार्च, के. राजू होंगे शामिल

Advertisements

रांची : झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने MMDR Act और ‘चंदा चोरी’ के विरोध में 26 सितंबर को लोकभवन मार्च और महाधरना आयोजित करने की घोषणा की है। पार्टी की ओर से शहीद स्थल से लोक भवन तक मार्च निकाला जाएगा। इसमें कांग्रेस के झारखंड प्रभारी के. राजू भी शामिल होंगे। कार्यक्रम में भाग लेने के लिए वह दो दिवसीय झारखंड दौरे पर 25 सितंबर को रांची पहुंचेंगे।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

प्रदेश कांग्रेस महासचिव सह मीडिया विभाग के संयोजक लाल किशोर नाथ शाहदेव के अनुसार, के. राजू 25 सितंबर को हैदराबाद से सुबह 11:10 बजे बिरसा मुंडा हवाई अड्डे पहुंचेंगे। इसके बाद दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक पार्टी की विभिन्न बैठकों में हिस्सा लेंगे और रात में स्टेट गेस्ट हाउस में ठहरेंगे।

26 सितंबर को सुबह 11:30 बजे के. राजू ‘चंदा चोरी’ एवं MMDR 2026 के विरोध में आयोजित मार्च और महाधरना में शामिल होंगे। कांग्रेस शहीद स्थल से लोक भवन तक मार्च निकालेगी और इसके बाद महाधरना आयोजित किया जाएगा।

About The Author

See also  प्रोजेक्ट परख के तहत बीएड-डीएलएड प्रशिक्षुओं का चार दिवसीय प्रशिक्षण शुरू

You may have missed