थैलेसीमिया-सिकल सेल मरीजों को राहत, निजी अस्पतालों में भी मुफ्त होगा ब्लड ट्रांसफ्यूजन

Advertisements

झारखंड : स्वास्थ्य विभाग ने थैलेसीमिया, सिकल सेल एनीमिया और गंभीर एनीमिया के मरीजों के लिए नई व्यवस्था लागू की है। अब आयुष्मान भारत और अबुआ स्वास्थ्य कार्डधारकों को सरकारी अस्पतालों के साथ सूचीबद्ध निजी अस्पतालों में भी निर्धारित पैकेज के तहत निःशुल्क रक्त चढ़ाने की सुविधा मिलेगी। यह व्यवस्था पूरे राज्य में लागू की गयी है। इसका उद्देश्य नियमित रूप से रक्त चढ़वाने वाले मरीजों को अपने जिले या घर के आसपास इलाज उपलब्ध कराना है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी के अनुसार, थैलेसीमिया और सिकल सेल एनीमिया के मरीजों को नियमित अंतराल पर रक्त की जरूरत पड़ती है। नई व्यवस्था के तहत मरीजों की स्क्रीनिंग, जरूरी जांच और इलाज की व्यवस्था को भी मजबूत किया जाएगा। स्वास्थ्य विभाग ने सिकल सेल एनीमिया और गंभीर एनीमिया के लिए निजी अस्पतालों में रूटीन वार्ड का पैकेज 2,100 रुपये, एचडीयू का 3,300 रुपये, बिना वेंटिलेटर आईसीयू का 8,500 रुपये और वेंटिलेटर वाले आईसीयू का 9,000 रुपये तय किया है।

थैलेसीमिया मरीजों के लिए अलग डे-केयर पैकेज निर्धारित किए गए हैं। इनमें रक्त चढ़ाने के साथ जरूरी जांच और कुछ मामलों में शरीर से अतिरिक्त आयरन निकालने के लिए आयरन चिलेशन दवाओं का प्रावधान है। मरीज की श्रेणी के अनुसार इन पैकेजों की दरें 2,300 से 3,200 रुपये तक तय की गयी हैं। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि सरकार का लक्ष्य गरीब और जरूरतमंद मरीजों को समय पर रक्त, जरूरी जांच और इलाज की सुविधा उनके जिले और घर के आसपास उपलब्ध कराना है।

About The Author

You may have missed