शिबू सोरेन जी के निधन पर नेताजी सुभाष विश्वविद्यालय में शोकसभा, एक दिवसीय अवकाश की घोषणा

0
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर :- शिबू सोरेन जी जिन्हें झारखंड में ‘दिशोम गुरु’ के नाम से जाना जाता है, 4 अगस्त 2025 को 81 वर्ष की आयु में निधन हो गया है। वे झारखंड मुक्ति मोर्चा के संस्थापक संरक्षक थे और हमेशा जनजातीय अधिकारों, सामाजिक न्याय एवं आदिवासी उत्थान के लिये संघर्षरत रहे थे। उनके निधन से न केवल झारखंड बल्कि देशभर में शोक का माहौल व्याप्त है। इसी क्रम में नेताजी सुभाष विश्वविद्यालय के केंद्रीय सभागार में भी उनके निधन पर शोक सभा का आयोजन किया गया और विश्वविद्यालय के कुलाधिपति मदनमोहन सिंह, कुलपति प्रो. डॉ. प्रभात कुमार पाणि एवं विश्वविद्यालय के अन्य सदस्यों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी। कुलाधिपति ने अपने संबोधन में कहा “ईश्वर झारखंड के दिवंगत नेता की आत्मा को शांति दे और उनके परिवार को यह दुःख सहने की शक्ति मिले। उनके आदर्श और उनके द्वारा किए गए संघर्ष सदा हमें प्रेरणा देते रहेंगे।” कुलाधिपति के निर्देशानुसार नेताजी सुभाष ग्रुप ऑफ एजुकेशन के सभी संस्थानों में एक दिन के शैक्षणिक और प्रशासनिक अवकाश की घोषणा की गई है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
https://bashisthaonline.in

About The Author

See also  बाढ़ में बह गईं किताबें-कॉपियां, पढ़ाई बचाने DC के पास पहुंची 5वीं की छात्रा; 24 घंटे में मदद का आदेश

Thanks for your Feedback!

You may have missed