सरकारी सड़क पर अवैध स्पीड ब्रेकर और अतिक्रमण का आरोप, थाने में शिकायत

Advertisements

सरायकेला : आरआईटी थाना क्षेत्र के बासुडीह निवासी संगीत राय ने सरकारी सड़क पर अवैध स्पीड ब्रेकर बनाने, सड़क पर अतिक्रमण करने और आने-जाने वालों के साथ अभद्र व्यवहार करने का आरोप लगाते हुए थाना प्रभारी को लिखित शिकायत सौंपी है। शिकायत में कहा गया है कि 13 जुलाई 2026 को सड़क से गुजरने के दौरान कुछ लोगों ने रास्ता रोककर गाली-गलौज की और सरकारी सड़क पर बनाए गए स्पीड ब्रेकर का विरोध करने पर धमकी भी दी।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

शिकायतकर्ता का आरोप है कि संबंधित लोगों ने सरकारी सड़क पर मिट्टी डालकर अवैध स्पीड ब्रेकर बना दिया है, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों को परेशानी हो रही है। उन्होंने यह भी दावा किया कि सड़क से गुजरने वाले लोगों के साथ अक्सर विवाद किया जाता है और विरोध करने वालों को डराने-धमकाने की कोशिश की जाती है।

शिकायत में पुलिस से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर अवैध अतिक्रमण और स्पीड ब्रेकर हटाने तथा दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की मांग की गई है। शिकायत की प्रतिलिपि उपायुक्त, अनुमंडल पदाधिकारी और अंचल अधिकारी को भी भेजी गई है।

About The Author

See also  टोकलो IED हमला मामले में मंगल मुंडा को नहीं मिली जमानत, हाईकोर्ट ने याचिका की खारिज

You may have missed