आकाशवाणी के नाटकों में अभिनय का मौका, कलाकारों से आवेदन आमंत्रित



जमशेदपुर : आकाशवाणी जमशेदपुर के नाटक अनुभाग ने अनुबंध के आधार पर प्रस्तुत किए जाने वाले रेडियो नाटकों के लिए इच्छुक कलाकारों से नाटक स्वर परीक्षा हेतु आवेदन आमंत्रित किए हैं। किसी भी आयु वर्ग के इच्छुक कलाकार कार्यदिवस (सोमवार से शुक्रवार) में आकाशवाणी जमशेदपुर केंद्र से निर्धारित आवेदन पत्र प्राप्त कर सकते हैं।


पूर्ण रूप से भरे हुए आवेदन पत्र वयस्कों के लिए 1,180 रुपये तथा बच्चों के लिए 236 रुपये के शुल्क के साथ 10 अगस्त 2026 तक आकाशवाणी जमशेदपुर केंद्र में जमा किए जा सकते हैं। वहीं, पहले से स्वर परीक्षा उत्तीर्ण कर चुके और अपनी ग्रेडिंग अपग्रेड कराना चाहने वाले अभ्यर्थियों के लिए आवेदन शुल्क 1,770 रुपये निर्धारित किया गया है।
यह चयन पूरी तरह अनुबंध आधारित होगा और आवश्यकता पड़ने पर ही चयनित कलाकारों को नाटकों में अभिनय का अवसर दिया जाएगा। यह प्रेस विज्ञप्ति आकाशवाणी जमशेदपुर के कार्यक्रम प्रमुख राजेश कुमार राय द्वारा जारी की गई है।


