चैत्र पर्व सह छऊ महोत्सव का रंगारंग समापन, कलाकारों का हुआ सम्मान

0
Advertisements
Advertisements
Advertisements

Saraikela :बिरसा मुंडा स्टेडियम, सरायकेला में आयोजित राजकीय चैत्र पर्व -सह- छऊ महोत्सव–2026 का समापन अत्यंत भव्य एवं आकर्षक सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ संपन्न हुआ. समापन समारोह के अवसर पर राजकीय चैत्र पर्व कला केंद्र, सरायकेला समेत अन्य स्थानीय कलादलों द्वारा विभिन्न पारंपरिक एवं पौराणिक कथाओं पर आधारित मनमोहक नृत्य प्रस्तुत किए गए. इन प्रस्तुतियों में राधा-कृष्ण, हरा-पार्वती, दुर्गा, मेघदूत, उरभंगा, रात्रि, देवदासी, सरदो शशि, एकलव्य, नाविक चंद्रभागा, हंस एवं मयूर जैसे विविध विषयों पर आधारित छऊ नृत्य विशेष आकर्षण का केंद्र रहे. कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधीक्षक मुकेश लूनायत, अनुमंडल पदाधिकारी सरायकेला अभिनव प्रकाश, नगर पंचायत अध्यक्ष मनोज चौधरी एवं अन्य अतिथियों द्वारा विभिन्न कलादलों के कलाकारों को मोमेंटो, प्रशस्ति पत्र एवं अंगवस्त्र प्रदान कर सम्मानित किया गया तथा उनका उत्साहवर्धन किया गया. कलाकारों ने अपनी सशक्त अभिव्यक्ति, पारंपरिक वेशभूषा एवं जीवंत अभिनय के माध्यम से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया. कार्यक्रम में उपस्थित दर्शकों ने इन प्रस्तुतियों की सराहना करते हुए कलाकारों का उत्साहवर्धन किया.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

About The Author

See also  बोकारो में होमगार्ड-चौकीदार भर्ती की मांग तेज, युवाओं के समर्थन में धरने पर बैठे विधायक जयराम महतो

Thanks for your Feedback!

You may have missed