सीएम हेमंत सोरेन आज पहुंचेंगे जमशेदपुर, शहीद निर्मल महतो को देंगे श्रद्धांजलि

Advertisements
Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर : झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन शनिवार, 8 अगस्त को जमशेदपुर पहुंचेंगे। उनका शहर में कुल 1 घंटा 30 मिनट का कार्यक्रम है। दोपहर 1 बजे हेलीकॉप्टर से सोनारी हवाई अड्डा पहुंचने के बाद वे 1:05 बजे सड़क मार्ग से उलियान रवाना होंगे। करीब 1:10 बजे वे शहीद निर्मल महतो के समाधि स्थल पहुंचकर प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगे, श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे और आमसभा को संबोधित करेंगे।मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर जिला प्रशासन और पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। डीसी और एसएसपी तैयारियों की निगरानी कर रहे हैं। प्रमुख चौक-चौराहों और कारकेड मार्ग पर दंडाधिकारी व पुलिस बल तैनात रहेंगे। दोपहर 2 बजे उलियान से निकलकर सीएम 2:10 बजे परिसदन पहुंचेंगे, 2:25 बजे सोनारी एयरपोर्ट के लिए रवाना होंगे और 2:30 बजे वहां पहुंचने के बाद 2:35 बजे हेलीकॉप्टर से रांची लौटेंगे।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

About The Author

See also  मुफ्त स्वास्थ्य शिविर में 163 लोगों की जांच, मरीजों को बांटी गईं दवाइयां

You may have missed