कांके डैम खतरे के करीब, कभी भी खुल सकता है रूक्का का रेडियल गेट



रांची : लगातार हो रही बारिश के कारण प्रमुख जलाशयों का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। कांके डैम का पानी 25.6 फीट तक पहुंच गया है, जबकि इसकी क्षमता 28 फीट है। यानी डैम अपनी अधिकतम क्षमता से सिर्फ 2.5 फीट नीचे है। वहीं, रूक्का डैम का जलस्तर बढ़कर 28.03 फीट हो गया है। इसकी कुल क्षमता 36 फीट है और अभी करीब आठ फीट पानी की गुंजाइश है।मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों तक भारी बारिश की चेतावनी दी है, जिसके बाद जल संसाधन विभाग ने हाई अलर्ट जारी किया है। रूक्का डैम का रेडियल गेट कभी भी खोला जा सकता है। गेट खुलने पर निचले क्षेत्रों में पानी का बहाव अचानक तेज हो सकता है, इसलिए डूब क्षेत्र में गतिविधियों और लोगों की आवाजाही पर रोक लगाई गई है। स्वर्णरेखा नदी के जलग्रहण क्षेत्र तथा प्रभावित गांवों के लोगों को नदी में नहीं उतरने और निचले इलाकों के निवासियों को समय रहते सुरक्षित स्थानों पर जाने की सलाह दी गई है। 1 जून से 7 अगस्त तक रांची में 537 मिलीमीटर बारिश दर्ज हुई है, जो सामान्य 591 मिलीमीटर से 9 प्रतिशत कम है।




