प्लास्टर गिरने से डीएवी स्कूल की आठवीं कक्षा की छात्रा घायल, टीएमएच में इलाजरत

0
Advertisements
Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर : जमशेदपुर के बिष्टुपुर स्थित डीएवी पब्लिक स्कूल एक बार फिर सुर्खियों में है. इस बार स्कूल में प्लास्टर गिरने से एक छात्रा घायल हो गई. आनन–फानन में छात्रा को इलाज के लिए तत्काल टीएमएच ले जाया गया जहां छात्रा का इलाज कराया गया. छात्रा के बायां हाथ जख्मी हो गया है. मिली जानकारी के अनुसार डीएवी पब्लिक स्कूल में हर दिन की तरह कक्षाएं संचालित हो रही थी. कक्षा 8बी ने अचानक दीवार से प्लास्टर गिर पड़ा जिससे 8बी की छात्रा जया घायल हो गई. इस संबंध में स्कूल को प्रिंसिपल प्रज्ञा सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि बीते दिन तेज बारिश से दीवार में सीवेज की समस्या हो गई थी जिससे दीवार गीली हो गई थी. आज कक्षा संचालन के दौरान ही दीवार से प्लास्टर गिर पड़ा जिससे एक छात्रा घायल हुई है जिसे इलाज के लिए टीएमएच ले जाया गया है.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

About The Author

See also  आदित्यपुर में ब्राउन शुगर के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 7.59 लाख रुपये नकद और 20 पुड़िया बरामद, एक गिरफ्तार

Thanks for your Feedback!

You may have missed