पेट्रोल पंप पर ग्राहक और कर्मचारियों में भिड़ंत, मारपीट का वीडियो वायरल… मचा हड़कंप

0
Advertisements
Advertisements
Advertisements

दरभंगा : बिरौल इलाके के एक पेट्रोल पंप पर ग्राहक और कर्मचारियों के बीच हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। पेट्रोल भरवाने को लेकर शुरू हुई कहासुनी अचानक मारपीट में बदल गई, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

जानकारी के अनुसार, सुबह के समय पेट्रोल पंप पर भीड़ के दौरान किसी बात को लेकर ग्राहक और कर्मचारियों के बीच बहस शुरू हुई। देखते ही देखते मामला इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों में हाथापाई हो गई। वायरल वीडियो में कुछ लोग एक युवक को घेरकर मारते हुए दिखाई दे रहे हैं, जिससे मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

बताया जा रहा है कि घटना में युवक को चोटें भी आई हैं। हालांकि अब तक इस मामले में थाने में आधिकारिक शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है। पुलिस ने कहा है कि शिकायत मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। स्थानीय लोगों का कहना है कि पेट्रोल पंप पर पहले भी विवाद की घटनाएं सामने आती रही हैं, जिससे सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं।

About The Author

See also  मालदा में फायरिंग से BSF जवान की मौत, घटना से मचा हड़कंप

Thanks for your Feedback!

You may have missed