बच्चों के विवाद ने लिया खतरनाक मोड़, स्कूल में चाकू से हमले के बाद मचा हड़कंप
Advertisements

जमशेदपुर : स्कूल में बच्चों के बीच हुआ मामूली विवाद अचानक गंभीर हो गया। मामला बढ़ने के बाद एक छात्र ने चाकू से हमला कर दिया, जिससे स्कूल परिसर में अफरातफरी का माहौल बन गया। घटना के बाद स्कूल प्रबंधन ने मामले की जानकारी पुलिस को दी।बताया गया कि छात्रों के बीच पहले से किसी बात को लेकर विवाद चल रहा था। इसी दौरान कहासुनी बढ़ने पर एक छात्र ने धारदार हथियार निकाल लिया। घटना के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी और स्कूल में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी सतर्कता बढ़ाई गई।
Advertisements

Advertisements


About The Author
See also 12वीं की कथित फर्जी मार्कशीट से B.A.LL.B. में दाखिले का आरोप, लॉरेंस बिश्नोई के वकील पर केस

