मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने फूलो झानो आशीर्वाद योजना की लाभुकों से किया सीधा संवाद, राज्य का पहला दीदी हेल्पलाइन कॉल सेंटर का हुआ शुभारंभ और सरकार की विभिन्न बीमा योजनाओं से 25 लाख आच्छादित हुए लाभुक

Advertisements

रांची:- मुख्यमंत्री जी धन्यवाद। जो मुझे कभी तिरस्कृत करते थे। आज वही मुझे सम्मान देने लगे है। लोग मुझे बैंक दीदी के नाम से जानते हैं। यह फूलो झानो आशीर्वाद अभियान की बदौलत संभव हुआ। मुझे लोन मिला और मैंने सरकार के सहयोग से अब बेहतर जीवन यापन कर रही हूं। ये कहते कहते खूंटी निवासी अनिमा हेरेंज का गला रुंघ जाता है, वो आगे कुछ नहीं कह पाती। सिर्फ हाथ जोड़ मुख्यमंत्री को पुनः धन्यवाद करती है। अवसर था। फूलो झानो आशीर्वाद अभियान अंतर्गत आजीविका उपलब्धता कार्यक्रम में हड़िया/दारू निर्माण और बिक्री का कार्य छोड़ सम्मानजनक आजीविका के साधनों से जुड़ी महिलाओं का मुख्यमंत्री के साथ सीधा संवाद का।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

महिलाएं सरकार का सशक्त हिस्सा बनें

मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन से महिलाओं से संवाद के क्रम में कहा कि झारखण्ड की जिन वीरांगनाओं फूलो झानो के नाम पर योजना की शुरूआत की गई आज उसका सार्थक परिणाम सामने आने लगा है। गरीबी और मजबूरी में हड़िया शराब निर्माण और बिक्री के कार्य से जुड़ी महिलाओं ने योजना का लाभ लिया और अपने आत्मविश्वास के बदौलत बदलाव की कहानी गढ़ने लगीं। यह सुखद क्षण है। महिलाएं सरकार का हिस्सा बनें। राज्य के विकास में साथ दें। महिला पुरुष साथ आयेंगे तभी राज्य आगे बढ़ेगा। समाज निर्माण में जितना जरूरी पुरुष की भागीदारी है उतनी ही महिलाओं की भी है।

सरकार ग्राहक बन क्रय करेगी उत्पाद

मुख्यमंत्री ने कहा कि महिलाएं हर क्षेत्र में आगे आएं। सरकार उनके साथ है। गाय पालन, मुर्गी पालन, खेती समेत अन्य व्यवसाय में उनका साथ देगी। अभी कुपोषण से मुक्ति दिलाने और आने वाली पीढ़ी को बेहतर स्वास्थ्य प्रदान करने के लिए स्कूली बच्चों को सप्ताह में छह दिन अंडा भोजन में देने का प्रावधान किया गया है। राज्य की महिलाएं मुर्गी पालन कर अंडा का उत्पादन करें। राज्य सरकार सभी अंडा को क्रय कर लेगी। इस तरह अन्य उत्पाद जैसे सब्जी, अनाज और पत्ते की थाली का भी निर्माण महिलाएं करें। क्रय सरकार करेगी। बस आप सभी योजना का लाभ लें और उसे सार्थक करें।

See also  जीएसटी पोर्टल की तकनीकी खामियों से कारोबारी परेशान, आयुक्त से मांगी राहत

संक्रमण काल में आपकी सक्रियता स्मरण है

मुख्यमंत्री ने कहा कि संक्रमण काल में जब सब कुछ थम गया था। लोग अपने घरों में दुबके हुए थे। उस समय सखी मंडल की दीदियों ने बेहतरीन और साहस से भरा कार्य किया था। गांव-गांव में लोगों को को भोजन कराया। किसी की भी मृत्यु भूख से नहीं हुई। सखी मंडल के सदस्य इस दौरान मानवता के प्रति किये गए कार्य की मिशाल बनीं थी। सरकार को किसान,महिलाएं और ग्रामीण क्षेत्र के लोगों का विकास करना है। जब तक इनका विकास नहीं होगा, राज्य के विकास की परिकल्पना व्यर्थ है।

महिलाओं का सशक्तिकरण सरकार का लक्ष्य

मंत्री ग्रामीण विकास विभाग श्री आलमगीर आलम ने कहा कि
सरकार की कोशिश रही है कि महिलाओं का सशक्तिकरण कैसे किया जाए। इसके लिए फूलो झानो अभियान का शुभारंभ एक वर्ष पूर्व किया गया। इन्हें ब्याज मुक्त लोन उपलब्ध कराया। ताकि उन्हें सम्मानजनक आजीविका का साधन मिल सके। इस दिशा में सरकार गंभीर है। महिलाओं का सर्वांगीण विकास सरकार का लक्ष्य है। राज्य की सखी मंडल बेहतर कार्य कर रहीं हैं। संक्रमण काल में इनका कार्य सराहनीय रहा। जेएसएलपीएस से जोड़ कर इन्हें लाभान्वित करने का कार्य किया जा रहा है। 25 लाख लाभुकों को सरकार की विभिन्न बीमा से जोड़ा गया। 30 लाख लाभुको को जोडने के।लक्ष्य के साथ सरकार काम कर रही है, जिसे जल्द प्राप्त कर लिया जाएगा। पलाश ब्रांड झारखण्ड की पहचान बनेगी। हर प्रखंड तक इसकी पहुंच बने इस दिशा में कार्य हो रहा है।

सिर्फ एक कॉल पर जानकारी…

मुख्यमंत्री ने दीदी हेल्पलाइन कॉल सेंटर का शुभारंभ किया। इसके तहत झारखण्ड स्टेट लाईवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी के द्वारा क्रियान्वित विभिन्न योजनाओं से जुड़ी गतिविधियों से संबंधित किसी भी प्रकार की जानकारी सिर्फ एक कॉल पर उपलब्ध होगा। हेल्पलाइन का उद्देश्य है कि जेएसएलपीएस की विभिन्न योजनाओं की जानकारी सुदूरवर्ती गांव के लोगों तक पहुंचना एवं समस्याओं के निराकरण हेतु कार्य करना करना है। इस हेल्पलाइन के टॉल फ्री नंबर 18004190400 एवं 18004197400 पर कॉल के जरिए जेएसएलपीएस द्वार संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी ली जा सकती है।

See also  चक्रवात अकवन का असर: 6 जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट, तेज हवा और वज्रपात की चेतावनी

इस अवसर पर मुख्य सचिव श्री सुखदेव सिंह, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव श्री राजीव अरुण एक्का, मुख्यमंत्री के सचिव श्री विनय कुमार चौबे, सचिव ग्रामीण विकास विभाग श्री मनीष रंजन, मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी जेएसएलपीएस श्रीमती नैंसी सहाय एवं अन्य उपस्थित थे।

About The Author

You may have missed